इंदौर । मध्यप्रदेश के चार स्कूलों ने देश के टॉप-10 डे-कम-बोर्डिंग स्कूलों में पोजिशन हासिल की है, लेकिन जहां तक प्रदेश के को-एड डे स्कूलों, गर्ल्स स्कूलों और बॉयज स्कूलों की बात है तो इनमें से कोई भी स्कूल भारत के टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है। यह खुलासा 15वीं वार्षिक एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2021-22 सर्वे से हुआ है। भारत के दूसरे सबसे ज्यादा लोकप्रिय और बेस्ट-रेटेड डे-कम बोर्डिंग स्कूल इंदौर का एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल है। वहीं भोपाल के दो स्कूलों ने भी इस सूची में स्थान हासिल किया है और ये दोनों ही स्कूल पांचवें नंबर पर हैं। इंदौर का एक और स्कूल डेली कॉलेज ने भी टॉप-10 लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है। यह वार्षिक सर्वे देश के टॉप 3000 स्कूलों को तीन मुख्य और सात उप श्रेणियों में रेटिंग और रैंक प्रदान करता है।
रैंकिंग के 14 पैरामीटर्स पर मप्र का एक भी सरकारी स्कूल अपना स्थान नहीं बना पाया। सर्वे करने वाली एजेंसी के प्रमुख दिलीप ठाकुर से जब मप्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में कोई भी लोकप्रिय सरकारी स्कूल नहीं मिला। हमने 1500 में से 1000 अंक से ज्यादा हासिल करने वाले स्कूलों को ही इस सूची में शामिल किया है। मप्र में संभवत: कुछ लोकप्रिय सरकारी स्कूल हो सकते हैं लेकिन वे हमारे 14 पैरामीटर्स में खरे नहीं उतर पाए
