ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार अनुभाग के रौन थाना क्षेत्र के मछंड में कल देर शाम को छह साल के बच्चे का शव पड़ोसी के कूलर में मिला। पुलिस ने पड़ोसी के लड़के से हत्या मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन की तरह कल भी एकांश कोचिंग के लिए घर से 4 बजे गया था। जब वह वापस घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। जब आसपास एकांश को तलाशा गया तो नहीं मिला तभी छोटे-छोटे बच्चों ने बताया कि एकांश पड़ोस के मकान संतोष चैरसिया के यहां दिखाई दिया था तभी परिजनों ने संतोष चैरसिया के मकान में एकांश को देखना चाहा तो संतोष चैरसिया की पत्नी अनीता चैरसिया ने पहले तो कहा यहां कुछ भी नहीं है, तभी परिजनों ने दूसरी मंजिल का ताला खुलवाने के लिए अनीता चैरसिया से कहा लेकिन वह मना करने लगी कुछ नहीं है तभी परिजनों ने दूसरी मंजिल का ताला खुलवाया जिसके बाद कूलर को खोल कर देखा तो एकांश के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे व गले में रस्सी से फांसी लगाई गई थी, परिजनों ने एकांश को उठाकर जब मछंड निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मना कर दिया वही जबरन अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस भी सकते में आ गई, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मछंड पहुंच गया।

मछन्ड चैकी प्रभारी विवेक प्रभात ने आज यहां बताया कि परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है जिसमें संतोष चैरसिया, अनीता चैरसिया, खुशी चैरसिया, उदित चैरसिया, हत्या की क्या वजह रही है पुलिस इस बात का पता लगा रही है। बालक की हत्या को लेकर मछण्ड में तनावपूर्ण स्थिति को लेकर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।