ग्वालियर। भिण्ड शहर की व्यापार मण्डल धर्मशाला में शादी समारोह में अपने माता-पिता के साथ आई सात साल की मासूम बालिका को एक कमरे में बंद कर चाकू की नोंक पर युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से पकड लिया है।
शहर कोतवाली के नगरनिरीक्षक (टीआई) सुनील खेमरिया ने आज यहां बताया कि भिण्ड जिले के गोरमी निवासी एक सात साल की मासूम बालिका अपने माता-पिता के साथ भिण्ड में एक शादी समारोह में कल आई थी। रात्रि में वह अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी तभी एक युवक उसे बहला फुसलाकर धर्मशाला के ऊपर बने एक कमरे में ले गया और चाकू दिखाकर उसे डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान बालिका की चीख की आवाज सुनकर उसके पिता धर्मशाला के ऊपर बने कमरों की ओर गए तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवक कमरा खोलकर बाहर आया और भाग गया। बालिका के पिता कमरे के अंदर गए तो अपनी पुत्री को कमरे से बाहर लाए।
शहर कोतवाली पुलिस ने बालिका का आज सुवह भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में मेडीकल कराकर आरोपी युवक गौरव चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे उसके घर से गिरतार कर लिया है।
