बैतूल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान [Voting] प्रक्रिया 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा चुनाव में कई अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में बैतूल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में एक मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के बैतूल के मुलताई में विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी में आए मतदानकर्मी भीमराव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसकी ड्यूटी मुलताई नगर के कन्या स्कूल बूथ क्रमांक 123 पर थी। वह स्ट्रॉन्ग रूम के पास मतदान दलों के लिए सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचे थे। यहां पर उनके सीने में तेज दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई।

साढ़े पांच करोड़ से अधिक वोटर
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को मतदान होगा। 16 नवंबर की शाम 6 बजे चुनावी शोरगुल थम गया। चुनाव आयोग के मुताबिक पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें से 6 लाख 53 हजार 640 बुजुर्ग मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है। 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता हैं और 99 एनआरआई वोटर हैं। इसके अलावा, 22 लाख 36 हजार 564 फस्र्ट टाइम वोटर हैं। 75 हजार 304 सर्विस वोटर शामिल हैं। राज्य में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हंै, जिनमें से 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष मतदाता, 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता और 1373 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।