Skip to content
ताजा समाचार.कॉम
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • विशेष समाचार
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी के अयोध्या-गुजरात वाले बयान पर सिंधिया का तंज, बोले- अपने अंदर झांके और वास्तविकता को पहचाने

Byspatrakar

Jul 9, 2024

भोपाल । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अहमदाबाद में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बयान देने से पहले कांग्रेस नेता को वास्तविकता को पहचानना चाहिए।

दरअसल, शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कहा था कि आईएनडीआईए गठबंधन ने फैजाबाद लोकसभा सीट जीतकर भाजपा के राम मंदिर आंदोलन को समाप्त कर दिया है। अयोध्या फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अहमदाबाद के दौरे के दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस भाजपा को उसके सबसे महत्वपूर्ण गढ़ गुजरात में भी अयोध्या की तरह ही हरा देगी।

राहुल गांघी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, “ऐसे कई लोग हैं जो सपने देखने के आदी हैं। कांग्रेस हाल के लोकसभा चुनावों में 13 राज्यों में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।” सिंधिया ने कहा कि जिन राज्यों में उनकी सीधी लड़ाई भाजपा से थी, वहां उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 फीसदी है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा ”जनादेश को स्वीकार नहीं करना, असहिष्णुता दिखाना, सनातन धर्म को गाली देना उनकी आदत है। जनता ने उन्हें लगातार तीन बार विपक्ष में बैठाया है, लेकिन उनका अहंकार देखिए। भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनावों में भी 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली कुल सीटों से अधिक सीटें जीतीं।

सिंधिया ने कहा कि भाजपा ने 2024 के चुनावों में 240 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने अपनी सीटों में सुधार किया, लेकिन तीन अंकों के आंकड़ों तक नहीं पहुंच सकी। वह 99 पर ही सिमट गई। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें अपने भीतर झांकना चाहिए और वास्तविकता को पहचानना चाहिए।

मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़ने वाले सिंधिया भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भोपाल में थे। सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट से 5.40 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में कहा था कि अयोध्या में बीजेपी को हराकर इंडिया ब्लॉक ने बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा शुरू किए गए राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया है।



Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)

Post navigation

‘राष्ट्रपति-PM से भी नहीं डरता’, थाना प्रभारी ने गांववालों को धमकाया
शिवपुरी में नदी में एडीपीओ की कार, दोस्त का मिला शव, एडीपीओ लापता

By spatrakar

Related Post

मध्यप्रदेश

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, शादी के महज 25 दिन बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल

Mar 11, 2026 spatrakar
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त पुलिस ने  15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को

Mar 10, 2026 spatrakar
मध्यप्रदेश

छात्रा को कटर मारकर भागे आरोपी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला

Mar 9, 2026 spatrakar
  • पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, शादी के महज 25 दिन बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल
  • दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक, सोने के आभूषण लेकर फरार
  • लोकायुक्त पुलिस ने  15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को
  • छात्रा को कटर मारकर भागे आरोपी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला
  • लंबे समय तक हेल्‍दी रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर करें ये काम, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

You missed

मध्यप्रदेश

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, शादी के महज 25 दिन बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल

Mar 11, 2026 spatrakar
राष्ट्रीय

दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक, सोने के आभूषण लेकर फरार

Mar 10, 2026 spatrakar
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त पुलिस ने  15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को

Mar 10, 2026 spatrakar
मध्यप्रदेश

छात्रा को कटर मारकर भागे आरोपी का शव रेलवे ट्रेक पर मिला

Mar 9, 2026 spatrakar
ताजा समाचार.कॉम

Proudly powered by WordPress | Theme: Newspaperex by Themeansar.

  • Home
  • कोरोना पीडितों की संख्या बडी,जो जहां है वहीं पर रहे-कलेक्टर मनीष सिंह
  • Cookie Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • ग्वालियर में 2 दिन रहेगा पूरी तरह कर्फ्यू, दूध व मेडीकल स्टोर्स खुलेंगे
  • संपर्क करें
This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Cookie settingsACCEPT Read More
Privacy & Cookies Policy

Privacy Overview

This website uses cookies to improve your experience while you navigate through the website. Out of these cookies, the cookies that are categorized as necessary are stored on your browser as they are essential for the working of basic functionalities of the website. We also use third-party cookies that help us analyze and understand how you use this website. These cookies will be stored in your browser only with your consent. You also have the option to opt-out of these cookies. But opting out of some of these cookies may have an effect on your browsing experience.
Necessary
Always Enabled
Necessary cookies are absolutely essential for the website to function properly. This category only includes cookies that ensures basic functionalities and security features of the website. These cookies do not store any personal information.
Non-necessary
Any cookies that may not be particularly necessary for the website to function and is used specifically to collect user personal data via analytics, ads, other embedded contents are termed as non-necessary cookies. It is mandatory to procure user consent prior to running these cookies on your website.
SAVE & ACCEPT