मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, जब उन्हें घुटन महसूस हुई खेल के दौरान संजय अचानक गिर पड़े। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी और साल 2016 में उनका तलाक हो गया था। इस शादी से इन्हें दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी रचाई थी।

संजय कपूर अपनी मौत के कुछ घंटे पहले ही अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए अपना आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने 12 जून को अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की भयानक खबर देखी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे”।