‘कांटा लगा गर्ल’ और बिग बॉस 13 में अपनी उपस्थिति के लिए मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की आयु में निधन हो गया है। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। आपको बतादें कि एक्ट्रेस शेफाली की रात को तबीयत खराब हुई उनके सीने में अचानक तेज़ दर्द होने लगा। जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेफाली के अचानक इस तरह से दुनिया से चले जाने की वजह से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने से घर-घर तक अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद शेफाली अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ साल 2004 की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी दिख चुकी हैं।
