महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जो मामला सामने आया है, उसे जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। यहां के एक बड़े स्कूल की टीचर को अपने ही नाबालिग छात्र के साथ बार-बार संबंध बनाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि छात्र का कई बार शारीरिक शोषण किया गया था। वह नाबालिग छात्र को होटल में ले जाती, वहां जाकर शराब पिलाती और फिजिकल रिलेशन बनाती थी।

करीब एक साल तक यौन शोषण का यह सिलसिला चलता रहा। जब परिवार को अपने बच्चे के व्यवहार में बदलाव दिखा तो उन्होंने उससे पूछा। मान-मर्यादा के चक्कर में परिवार चुप रहा, लेकिन इसके बाद भी टीचर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस के अनुसार छात्र बोर्ड परीक्षा तो पास कर चुका है, लेकिन वह डिप्रेशन में आ गया। इसके बाद घर पर ही रहने लगा।

नौकर के जरिए साधा संपर्क

टीचर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दोबारा अपने घरेलू नौकर के जरिए बच्चे से संपर्क साधा। उसने संदेश भिजवाया कि वह हर हालत में उससे मिलना चाहती है। इसके बाद परिवार को पूरी बात का पता लगा और पुलिस को मामले की शिकायत दी। बता दें कि आरोपी टीचर 40 साल की है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह एक बच्चे की मां भी है। 16 साल के छात्र से उसने पहली बार तब संबंध बनाए थे, जब वह 11 साल का था।

पहली बार 2024 में बनाए संबंध

इस टीचर की ड्यूटी दिसंबर 2023 में स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियों में लगी थी। इस दौरान उसे डांस ग्रुप बनाने का जिम्मा दिया गया था। इस दौरान वह छात्र के संपर्क में आई। दोनों के बीच जनवरी 2024 में पहली बार संबंध बने। बताया गया है कि छात्र शुरू में टीचर से दूरी बना रहा था, लेकिन टीचर ने उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए बात को आगे बढ़ाया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया है। महिला टीचर स्टूडेंट को कार से लेकर सुनसान जगह लेकर जाती थी।