भोपाल। भोपाल में ट्रांसफर आदेश का पालन न करने पर 8 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। 1 एसआई, 1 एएसआई, 4 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल को डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने निलंबित किया है। इन सभी के खिलाफ अनुशासनहीनता और ट्रांसफर आदेश की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई हुई है।
सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों के नाम और पद
- उप निरीक्षक – साबिर खान (थाना टीला जमालपुरा)
- सहायक उप निरीक्षक – रामअवतार (रक्षित केंद्र)
- प्रधान आरक्षक क्रमांक 1906 – नरेश कुमार शर्मा (थाना श्यामला हिल्स)
- प्रधान आरक्षक क्रमांक 1851 – मनोहरलाल (थाना बागसेवनिया)
- प्रधान आरक्षक क्रमांक 2091 – चंद्रमौल मिश्रा (थाना कमलानगर)
- आरक्षक क्रमांक 1517 – वीरेंद्र यादव (थाना हनुमानगंज)
- आरक्षक क्रमांक 4682 – कपिल चंद्रवंशी (थाना हनुमानगंज)
- आरक्षक क्रमांक 3305 – प्रशांत शर्मा (थाना अपराध शाखा)
