मुंबई। मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं और कंगना रनौत, मुग्धा गोडसे सपोर्टिंग रोल में। प्रियंका को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इतना ही नहीं कंगना रनौत को भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। अब प्रियंका ने शूटिंग एक्टसीपीरियंस के बारे में बताया और साथ ही अपनी को स्टार कंगना रनौत की भी तारीफ की।
क्या बोलीं प्रियंका
दरअसल, एक इंटरव्यू में प्रियंका को उनके आइकॉनिक लुक्स दिखाए जाते हैं। इस पर प्रियंका कहती हैं फैशन….यह साल 2008 के हैं यह मेरी पहली फीमेल लीड फिल्म में से एक थी। मुझे 4 साल या उससे ज्यादा समय हो गया था तो मैं नर्वस था। मैंने उसके लिए 6 महीने तक काम किया था।
कंगना की तारीफ की
प्रियंका ने आगे कहा था, ‘मेरे को एक्टर्स मुग्धा और कंगना दोनों प्रोलिफिक एक्टर यानी कि टैलेंटेड एक्टर हैं। कंगना को मेरे साथ नेशनल अवॉर्ड भी मिला था इस फिल्म के लिए। वह एक लाइफ चेंजिंग मूवी थी और उस फिल्म में मैंने 110-120 कॉस्ट्यूम बदले होंगे क्योंकि उसमें मॉडल की लाइफ बताई है।’
बता दें कि फैशन फिल्म में एक स्मॉल टाउन लड़की की कहानी दिखाई है जो सुपरमॉडल बनना चाहती है। फिल्म में ग्लैमर इंडस्ट्री की डार्क साइड दिखाई है। वैसे प्रियंका और कंगना ने इस फिल्म के अलावा कृष 3 में भी साथ काम किया है।
प्रियंका हाल ही में हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आई हैं जिसमें उनके साथ जॉन सीना और एडरिस
