उत्तर प्रदेश में एक और बीजेपी नेता महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। इससे पहले गोंडा में मामला सामने आया था। ताजा मामला बुलंदशहर का है। नेता का नाम राहुल वाल्मीकि बताया जा रहा है, जो अनुसूचित जाति मोर्चे का जिला मंत्री बताया जा रहा है। कार में नेता और महिला को देख लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद अंडर गारमेंट में ही राहुल बाहर निकला। राहुल को देख लोगों ने अपने-अपने मोबाइल निकाले और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।

राहुल ने लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगी और कहा कि उसके वीडियो न बनाएं। उसको यहां से जाने दें। बताया जा रहा है कि जो महिला उसके साथ कार में मौजूद थी, वह शादीशुदा थी। महिला पूरे प्रकरण के दौरान दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती रही। बता दें कि मामला शुक्रवार शाम शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान का है, जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीजेपी ने लिया राहुल पर एक्शन

वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के खिलाफ एक्शन लिया है। उसे पार्टी से निकाल दिया गया है। वहीं, आरोपी राहुल फरार बताया जा रहा है। बता दें कि लोगों ने गांव के पास शाम के समय एक कार खड़ी देखी थी। काफी देर तक कार वहीं रुकी रही, जिसके बाद लोगों को शक हो गया। पास आकर देखा तो लोगों को आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती दिखाई दिए।

इसके बाद लोगों ने उनके वीडियो बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद लोगों ने दोनों को बाहर आने को कहा। महिला और पुरुष दोनों बाहर निकल आए। इसके बाद ही लोगों को पता लगा कि राहुल बीजेपी का पदाधिकारी है। महिला पास के इलाके की बताई जा रही है, जो शादीशुदा है।

शादीशुदा है बीजेपी नेता

वायरल हो रहा वीडियो 34 सेकंड का है। हालांकि दैनिक सवेरा इसकी पुष्टि नहीं करता है। बाद में किसी तरह नेता माफी मांगकर वहां से महिला समेत निकलने में कामयाब हो गया। शिकारपुर पुलिस के अनुसार उनको मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा। भाजपा नेता भी शादीशुदा है, जिसके 2 बच्चे हैं।