बॉलीवुड में स्टार्स तो कई होते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अपने सफर से भी इतिहास रचते हैं। कृति सेनन उन्हीं चुनिंदा कलाकारों में हैं, जिनकी कहानी न सिर्फ प्रेरक है बल्कि नई पीढ़ी के लिए एक मजबूत संदेश भी देती है “सपने बड़े देखो और उन्हें पूरा करने के लिए खुद पर भरोसा रखो।”
दिल्ली के पटपड़गंज की गलियों से निकलकर आज कृति ने बॉलीवुड की बुलंदियों को छू लिया है। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में एक के बाद एक हिट दी हैं, बल्कि अपने टैलेंट, बिज़नेस माइंड और दूरदर्शी सोच से वो एक क्लासिक रोल मॉडल बन चुकी हैं।
इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक: कृति का साहसी मोड़
कृति का करियर उस मोड़ पर आया जहां ज़्यादातर लोग रिस्क लेने से डरते हैं। इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाने का फैसला लिया एक ऐसा फैसला जो न सिर्फ उनका जीवन बदल गया, बल्कि लाखों लड़कियों को भी अपने पैशन को अपनाने की प्रेरणा देता है।
मिमी से तेरे इश्क़ में तक: एक्टिंग की नई परिभाषा
कृति ने अपने करियर में हर तरह का किरदार निभाया मिमी में सरोगेसी के मुद्दे पर एक मां का इमोशनल संघर्ष, गणपत में एक्शन पैक्ड अवतार, और अब धनुष के साथ ‘तेरे इश्क़ में’ जैसी इंटेंस लव स्टोरी। उनकी एक्टिंग में एक सहजता और गहराई है जो हर किरदार को असली बना देती है।
सुपरहिट्स की रेस में सबसे आगे
2024-25 की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘तेरी बातों में उलझा जिया’, ‘द क्रू’ और ‘दो पत्ती’ ने कृति को इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद लीड एक्ट्रेस बना दिया है। हर फिल्म में उनका अलग अंदाज़ और नई एनर्जी देखने को मिलती है।
सिर्फ स्टार नहीं, एक स्मार्ट एंटरप्रेन्योर भी
हायफन जैसे स्किनकेयर ब्रांड की को-फाउंडर बनकर कृति ने ये साफ कर दिया कि वो सिर्फ परदे की क्वीन नहीं, बल्कि बिज़नेस वर्ल्ड की भी बॉस लेडी हैं। हर फैसले में उनकी सोच, उनकी मेहनत और उनका विज़न साफ दिखता है।
ब्ल्यू बटरफ्लाई फिल्म्स: महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान
कृति का प्रोडक्शन हाउस ब्ल्यू बटरफ्लाई फिल्म्स उन कहानियों को सामने ला रहा है जो दिल से निकली हैं और समाज से जुड़ी हैं। खासकर महिलाओं के नेतृत्व में बनी फिल्में कृति की सोच को दर्शाती हैं कंटेंट ही असली स्टार है।
आने वाले सालों में बॉलीवुड की ‘लीडिंग फेस’
‘डॉन 3’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी बड़ी फिल्मों में लीड रोल निभा रही कृति अब सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के अगले युग की पहचान बन चुकी हैं।
जन्मदिन नहीं, एक नई प्रेरणा का उत्सव
कृति सेनन का बर्थडे सिर्फ उनका निजी सेलिब्रेशन नहीं है, ये उस जज़्बे का उत्सव है जो हर मध्यम वर्गीय लड़की को ये विश्वास दिलाता है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो सपनों को सच बनने से कोई नहीं रोक सकता।
दिल्ली की गलियों से बॉलीवुड की ऊंचाइयों तक, कृति की ये कहानी एक मॉडर्न फेयरीटेल है जिसमें मेहनत है, हिम्मत है और सबसे बड़ी बात, खुद पर भरोसा है।
