सागर: रिश्वत संबंधी मामलों पर लोकायुक्त पुलिस का शिंकजा कसता जा रहा है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है। आज लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने एक लाख की रिश्वत संबंधी ट्रैप की कार्यवाही की है।

(आरोपी शिक्षक कैलाश कुमार खरे)
निलंबन अवधि के वेतन भुगतान के एवज में शिक्षक से मांगे थी 05 लाख

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक सहायक शिक्षक माध्यमिक विद्यालय बेला तहसील पलेरा अनिल कुमार खरे पिता श्यामा चरण खरे उम्र 60 वर्ष , निवासी ग्राम ग्राम आलमपुर तहः पलेरा जिला टीकमगढ़ ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की । जिसके अनुसारआवेदक के स्थानान्तरण के बाद नवीन शाला में प्रभार नहीं लेने के आरोप में जनवरी 2023 में निलंबित किया गया था एवं जुलाई 2023 को बहाल किया गया था ।

( आरोपी चपरासी शंकर कटारे)
शिकायत के बाद टीम ने किया ट्रेप
सत्यापन के दौरान आरोपीगण द्वारा आवेदक से 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई एवं 01 लाख रुपए लेने को सहमत हो गए । जिन्हें आज मंगलवार को आवेदक से सीएम राईज स्कूल पलेरा में सहायक शिक्षक कैलाश कुमार खरे और चपरासी शंकरलाल कटारे को एक लाख रुपए रिश्वत राशि ग्रहण करते रंगे हाथों ट्रेप किया गया। मामले की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
