आंध्र प्रदेश के अमरावती से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 साल की अनाथ लड़की के साथ उसके 26 वर्षीय चाचा ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी प्रवीण फरार है और उसकी लताश की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना करीब चार महीने पहले हुई थी, जब नाबालिग विजयवाड़ा के पास प्रवीण और उसकी पत्नी के साथ रह रही थी। उस समय दुष्कर्म की घटना से अनजान लड़की वहीं रहती रही। बीमार पड़ने और मासिक धर्म न आने के बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह चार महीने की गर्भवती है, जिसके बाद प्रवीण की पत्नी और चिकित्सीय कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने कहा, “अनाथ होने के कारण लड़की की कमजोर स्थिति का फायदा उठाते हुए प्रवीण ने उसका फायदा उठाया। हमने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी हैं क्योंकि वह फरार है। हम उसे जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।” पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एफ), 64(2)(एम) और 65(1) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत केस दर्ज किया है।