सोशल मीडिया के दौर में रील्स का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई अपनी लाइफ के हर पल को वीडियो में कैद कर ऑनलाइन शेयर करना चाहता है। कुछ लोग अपनी क्रिएटिविटी और मेहनत से लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन कई बार वायरल होने की चाह में लोग इतने खतरनाक काम कर बैठते हैं कि उनकी जान पर बन आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने रील बनाने के चक्कर में अपनी ही

 रील बनाने के चक्कर में लगी आग

बता दें कि वायरल वीडियो देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। इसमें एक महिला कैमरे के सामने खड़ी होकर साड़ी में आग लगाती नजर आती है। आग लगने के बाद कुछ सेकंड में ही लपटें तेजी से बढ़ने लगती हैं और महिला जान बचाने के लिए दौड़ पड़ती है। घबराहट में वह अपनी साड़ी उतारने की कोशिश करती है ताकि खुद को जलने से बचा सके। ये सब कुछ सेकंड्स में ही हो जाता है। वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की बेटी पास में खड़ी होकर इस खतरनाक हरकत को देख रही थी और हंस रही थी। इतना ही नहीं, जब महिला किसी तरह खुद को बचा लेती है तो कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने इस लापरवाही को “जानलेवा पागलपन” बताया है।

यूजर्स बोले – “रील जरूरी है या जीवन?”

यह वीडियो एक्स पर @maheshb20727795 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया “जब आप तय कर लें कि रील बनेगी, चाहे लाइफ रहे या न रहे। क्या रील जरूरी है या जीवन?” इस पोस्ट को अब तक 14 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया के यूज़र ने कमेंट करते हुए महिला की हरकत की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने लिखा “फेमस होने की चाह में लोग अब अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं।” वहीं दूसरे ने कहा “ऐसे खतरनाक स्टंट की नकल कोई न करे, क्योंकि एक छोटी गलती बड़ी त्रासदी बन सकती है।”