टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने सन येलो कलर में नई Mercedes-AMG  CLE 53  कार खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत 1.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक्ट्रेस अपनी मां और भाई के साथ गाड़ी की डिलीवरी लेने पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं।

तस्वीरों में निया गाड़ी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। साथ में उनकी मां और भाई भी दिखाई दे रहे हैं। तीनों की खुशी देखने लायक है। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- “AMG! (सारे पैसे खत्म हो गए हैं) EMI शुरू हो गई है। इतने खूबसूरत डिलीवरी अनुभव और बचपन की याद दिलाने के लिए ऑटो हंगर का धन्यवाद।” फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

Mercedes-AMG CLE 53 में 3.0-लीटर इनलाइन 6 टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 450 hp और 560 Nm का अधिकतम पावर और टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। यह गाड़ी केवल 4.2 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है। इस गाड़ी में 12.3-इंच का डिजिटल डैशबोर्ड, नवीनतम MBUX मल्टीमीडिया सिस्टम से लैस 11.9-इंच का वर्टिकल स्टैक्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, AMG स्पेक थ्री-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 64-रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, AMG परफॉर्मेंस सीटें, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, सिग्नेचर AMG रेडिएटर ग्रिल, 20-इंच के अलॉय व्हील और क्वाड एग्जॉस्ट पाइप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।