यूके के बर्मिंघम शहर के पास एक अनोखा होटल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह यह है कि इस होटल में कपड़े पहनना सख्त मना है। यहां आने वाले मेहमानों से लेकर होटल का पूरा स्टाफ सभी बिना कपड़ों के रहते हैं। पहली बार सुनने पर यह बात अजीब लग सकती है, लेकिन इस होटल में रहना लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव बन चुका है। होटल में रुकने के लिए तो कई बार वेटिंग लिस्ट तक लग जाती है। होटल के मालिक टिम हिग्स (Tim Higgs) के मुताबिक, इस होटल की शुरुआत लोगों को प्रकृति के और करीब लाने के लिए की गई थी। उनका कहना है कि जब इंसान बिना कपड़ों के होता है, तो वह खुद को ज्यादा आज़ाद और आत्मविश्वासी महसूस करता है। टिम बताते हैं कि इस होटल में कोई किसी को घूरता नहीं, सब एक-दूसरे के प्रति सहज रहते हैं। यहां का माहौल बिल्कुल नेचुरल और रिलैक्सिंग होता है।

स्पा से शुरू हुई थी सोच

इस होटल का आइडिया दरअसल स्पा संस्कृति से आया। स्विट्जरलैंड, जर्मनी और फिनलैंड जैसे देशों में कई स्पा ऐसे हैं, जहां लोग बिना कपड़ों के रिलैक्स करते हैं। उसी सोच से टिम ने 2010 में इस होटल की शुरुआत की। शुरुआत में यह सिर्फ एक ‘नेकेड स्पा’ था, लेकिन लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के बाद इसे पूरे होटल कॉन्सेप्ट में बदल दिया गया।

हर कोई महसूस करता है बराबरी

होटल के मालिक का कहना है कि बिना कपड़ों के रहने से सामाजिक भेदभाव भी खत्म होता है। यहां अमीर-गरीब या किसी का स्टेटस मायने नहीं रखता। सब एक जैसे नज़र आते हैं। लोग यहां आकर बाहरी दुनिया की दिखावेभरी जिंदगी से दूर अपने असली रूप में रहने का मजा लेते हैं। कई गेस्ट्स का कहना है कि यहां आकर उन्हें मानसिक सुकून और आत्मविश्वास दोनों मिलता है।

लोगों में बढ़ रही है दिलचस्पी

भले ही यह कांसेप्ट विवादास्पद लगे, लेकिन इस होटल को अब तक काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। कई लोग इसे फ्रीडम का अहसास दिलाने वाली जगह बताते हैं। यही कारण है कि आज इस होटल में रुकने के लिए अग्रिम बुकिंग करनी पड़ती है। बर्मिंघम के शांत इलाके में स्थित यह होटल अब उन लोगों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है जो कपड़ों के बंधन से आजादी का अनुभव करना चाहते हैं।