दिलबर’, ‘साकी-साकी’ और ‘कुसू-कुसू’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाली नोरा फतेही आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी नोरा ने अपनी परफॉर्मेंस व टैलेंट से लोगों का दिल जीता है। इन दिनों वह बॉलीवुड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के बीच बैलेंस बनाने में लगी हुई हैं ताकि दोनों जगहों पर उनकी पकड़ मजबूत रहे।
पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में नोरा
हाल ही में नोरा अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों के अनुसार, नोरा को उनका हमसफर मिल चुका है और इसी वजह से वह लगातार विदेशों में ट्रैवल करती नज़र आ रही हैं।
फीफा वर्ल्डकप से फुटबॉल तक…
साल 2022 में नोरा ने FIFA वर्ल्डकप के दौरान स्टेज पर परफॉर्म किया था। उन्होंने उस समय “Light The Sky” गाना गाया था। इस वजह से फुटबॉल की दुनिया से उनका जुड़ाव पहले भी रहा है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि एक फुटबॉलर के लिए ही उनका दिल धड़का है।
करोड़पति फुटबॉलर को डेट कर रही हैं नोरा
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोरा एक अमीर (करोड़पति) फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। उनके प्यार में वह अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का मैच देखने के लिए मोरक्को तक पहुंचीं।
कैसे पता चला यह रिश्ता?
खबरें तब उड़ीं जब नोरा को दुबई और मोरक्को दोनों जगह एक ही व्यक्ति के साथ देखा गया। रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों अपनी प्राइवेसी को बहुत महत्व देते हैं और इस रिश्ते को छुपाकर रखना चाहते हैं। खासतौर पर नोरा, क्योंकि वह इस समय पूरी तरह अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं।
कौन है वो फुटबॉलर…
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फुटबॉलर कोई फेमस और हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी है, लेकिन उसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है। इसलिए अभी भी फैन्स के बीच इस बात का सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर वह कौन है जिसके साथ नोरा रिलेशनशिप में हैं।
इससे पहले भी जुड़ चुका है नोरा का नाम
यह पहली बार नहीं है जब नोरा का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। पहले भी उनके अफेयर की खबरें इन नामों के साथ सामने आ चुकी हैं –प्रिंस नरूला, अंगद बेदी, टेरेंस लुईस, अमेरिकन सॉन्गराइटर बेंसन बून।
