छत्तीसगढ़ जिले के सूरजपुट स्थित कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में वायरल हुए अश्लील डांस वीडियो के बाद अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है।

वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

इस वायरल वीडियो से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। वीडियो में रेस्ट हाउस में खुलेआम शराब के जाम छलकते और नियमों की धज्जियां उड़ते दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग ने इस मामले में तीन अफसरों पर कार्रवाई कर मामले को गंभीरता से लिया है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटी हुई है।