टीवी इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को लेकर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर की लाइफ में दोबारा प्यार की एंट्री हुई है। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने का मन बना रही हैं। बताया जा रहा है कि जेनिफर विंगेट का नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और अब उनकी दोस्ती प्यार में बदल चुकी है। हालांकि, इस रिश्ते को लेकर अभी तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पुरानी है जेनिफर और करण वाही की दोस्ती

जेनिफर विंगेट और करण वाही की दोस्ती कोई नई नहीं है। दोनों साल 2007 में आए पॉपुलर टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में साथ काम कर चुके हैं। उस शो में जेनिफर ने डॉक्टर रिद्धिमा का किरदार निभाया था और करण वाही डॉक्टर सिद्धांत के रोल में नजर आए थे। करीब 14 साल बाद दोनों 2024 में एक बार फिर साथ दिखे। इस बार वे सोनी लिव की वेब सीरीज ‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ में नजर आए, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
शादी की खबरों से खुश हैं फैंस
जैसे ही जेनिफर और करण वाही की शादी की खबरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी साफ देखने को मिली। हालांकि, फिलहाल शादी की तारीख या तैयारियों को लेकर कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों कलाकारों की ओर से अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।
तलाक के बाद सिंगल लाइफ जी रही थीं जेनिफर
जेनिफर विंगेट इससे पहले एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर चुकी हैं। दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और करीब दो साल बाद उनका तलाक हो गया था। इस मुश्किल दौर से गुजरने के बाद जेनिफर ने काफी समय तक सिंगल रहकर अपनी जिंदगी और करियर पर फोकस किया। वहीं जेनिफर के एक्स पति करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली थी।
अगर जेनिफर और करण वाही की शादी की खबरें सच साबित होती हैं, तो यह करण वाही की पहली और जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी होगी। फिलहाल फैंस को दोनों की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है
