तनाव और चिंता कम करने के लिए एनएचएम का सुझाव: रोजाना 5 मिनट गहरी सांस लें गैजेट्स पर निर्भरता, अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव महसूस कर रहे हैं। इस समय तनाव, चिंता और एंग्जाइटी जैसी मानसिक समस्याएं आम होती जा रही हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) लोगों को मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति के लिए गहरी सांस (डीप ब्रीदिंग) लेने की सलाह देता है। यह एक आसान और प्राकृतिक तरीका है, जिसे रोजाना सिर्फ 5 मिनट अपनाकर पूरे दिन सुकून और ऊर्जा महसूस की जा सकती है।

डीप ब्रीदिंग के लाभ:

मानसिक समस्याओं को नियंत्रित करना

नींद बेहतर होना

मूड पॉजिटिव रखना

एनर्जी लेवल बढ़ाना

ब्लड प्रेशर संतुलित रखना

मांसपेशियों में तनाव कम करना

मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखना

एनएचएम के अनुसार, गहरी सांस लेना सिर्फ सांस लेने की क्रिया नहीं है, बल्कि दिमाग को शांत करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। यह अभ्यास मन को शांत करता है, एकाग्रता बढ़ाता है और हृदय की धड़कन को संतुलित रखता है।

विशेष रूप से सुबह उठते ही 5 मिनट का यह अभ्यास पूरे दिन के तनाव से बचाव करता है। धीमी-गहरी सांस ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। यह अभ्यास घर पर, ऑफिस में या सफर के दौरान कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है।

कैसे करें डीप ब्रीदिंग:

आराम से बैठ जाएँ।

नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस लें और पेट को फुलाएँ।

सांस लेने के दौरान 4 तक गिनें, कुछ सेकंड रोकें।

मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें, इस दौरान 6-8 तक गिनें।

यह प्रक्रिया पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करती है, जिससे शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है और तनाव कम होता है।