महाकुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनकी कजरारी आंखें और खूबसूरत मुस्कान लोगों को बहुत पसंद आई। कुछ ही दिनों में उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गए और लाखों लोग उनके फैन बन गए। मोनालिसा की खूबसूरती और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसी वजह से वे रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।
बॉयफ्रेंड फरमान खान से की शादी
अब मोनालिसा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। फरमान खान मुस्लिम हैं, इसलिए मोनालिसा के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन मोनालिसा ने अपने प्यार को चुना और परिवार के विरोध के बावजूद फरमान खान से शादी करने का फैसला किया।
केरल में जाकर की सिविल मैरिज
मोनालिसा और फरमान ने केरल जाकर पहले सिविल मैरिज की। इसके बाद उन्होंने तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की। शादी के दौरान पुलिस सुरक्षा भी मौजूद थी। फरमान ने मंदिर में मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।तस्वीरों में मोनालिसा लाल साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए और गले में वरमाला पहने दिखाई दे रही हैं।
क्या मोनालिसा नाबालिग हैं?
शादी के बाद सोशल मीडिया पर यह भी अफवाह फैलने लगी कि मोनालिसा नाबालिग हैं और उनकी उम्र 18 साल से कम है। इन खबरों पर मोनालिसा के पति फरमान खान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया को मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते हुए कहा कि मोनालिसा पूरी तरह से बालिग हैं।
फरमान ने कहा कि कई जगह गलत खबरें चलाई जा रही हैं कि मोनालिसा अभी बच्ची हैं, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने बताया कि मैरिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में मोनालिसा की जन्म तारीख साफ लिखी हुई है और वे 18 साल से ज्यादा उम्र की हैं।
शादी के बाद क्या बोलीं मोनालिसा
मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने कहा कि शादी के बाद उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और वे काफी खुश हैं। फरमान ने बताया कि फिलहाल दोनों केरल में रह रहे हैं। अगर मोनालिसा को केरल पसंद आएगा तो वे यहीं बसने का फैसला भी कर सकते हैं। फरमान के मुताबिक, मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी वजह से उन्होंने केरल जाकर मंदिर में शादी की। उन्होंने केरल के लोगों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी दिया। मोनालिसा ने कहा कि उन्हें केरल बहुत अच्छा लगा और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
फरमान खान ने बताया कि उनकी और मोनालिसा की लव स्टोरी करीब 6 महीने पहले शुरू हुई थी। हालांकि उन्होंने मजाक में कहा कि यह 6 महीने का प्यार उन्हें 60 साल के रिश्ते जैसा लगता है। फरमान के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था। शुरुआत में फरमान ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था, लेकिन बाद में मोनालिसा ने कहा कि उन्हें यह रिश्ता आगे बढ़ाना है और वह फरमान को पसंद करती हैं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ा और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।
