खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए झिरन्या ब्लॉक के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) प्रभात परमार्थी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके ज्योति नगर स्थित निवास से ट्रैप किया गया।

शिकायतकर्ता सुभाष बर्डे (निवासी अनकवाड़ी, तहसील भगवानपुरा) ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी सेवंती बर्डे, जो शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक हैं, उनका नवंबर 2025 का वेतन अनुमोदन लंबित था।आरोप है कि BEO प्रभात परमार्थी ने वेतन स्वीकृत कराने के बदले 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

ऐसे हुआ ट्रैप

शिकायत का सत्यापन होने के बाद 25 अप्रैल को लोकायुक्त इंदौर ने ट्रैप टीम गठित की। जैसे ही आरोपी ने अपने घर पर रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई मेंउप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान,आरक्षक आशीष शुक्ला,रामेश्वर निगवाल, चंद्रमोहन बिष्ट,अनिल परमार आशीष आर्य शामिल रहे