कौशांबी। कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सात बच्चों की मां अपने ही समधी के साथ फरार हो गई। जब पति ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। ये मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। इलाके में इस मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसकी खूब बात कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सात बच्चों की मां अपनी ही बेटी के ससुर यानी समधी राकेश के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले ही महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद समधी राकेश का घर आना-जाना बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। तीन दिन पहले महिला अचानक लापता हो गई। इसके बाद पति इन्द्रराज ने उसकी तलाश शुरू की। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला अपने समधी के साथ एक होटल में रह रही है। महिला के पति इन्द्रराज का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो समधी राकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग रिश्तों के इस बदलते रूप पर सवाल उठा रहे हैं।

महिला के पति इन्द्रराज का कहना है कि उसकी अपने समधी राकेश से जो बात हुई है, उसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इन्द्रराज का कहना है कि अगर पुलिस चाहेगी ​तो सबूत के तौर पर वो इस रिकॉर्डिंग को उपलब्ध कराने के लिए भी तैयार है।

पीड़ित ने कोखराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोखराज थानेदार संतोष शर्मा का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तरह तरह की बातें हो रही हैं। कुल मिलाकर सब कुछ चर्चा का विषय बना हुआ है।