भिण्ड के हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रभाष चन्द्र जैन का 1 अक्टूवर को इलाज के दौरान दिल्ली में स्वर्गवास हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

श्री जैन लंबे समय तक भिण्ड के जैन महाविद्यालय में अपनी सेवाऐं देकर सेवानिवृत हो गए थे इसके बाद भी वह महाविद्यालय में अपनी सेवाऐं दे रहे थे। जैन के निधन से भिण्ड जैन समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। आज 2 अक्टूवर 2026 को उनकी उठावनी में हजारों लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि दी।