भिण्ड। मध्यप्रदेष के भिण्ड जिले के ऊमरी थाने में पदस्थ पुलिस उपनिरीक्षक रवि सिंह ने फांसी लगाकर मरने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को सीपीआर देकर मौत के मंुह से बचाने का एक अनुकरणीय कार्य किया है।

भिण्ड के ऊमरी निवासी विनोद नट 50 वर्ष जो ष्षराब पीने का आदी था। कल उसने षराब पीकर अपने घर में उत्पात मचाया और परिवार से झगडा किया। जब घर में झगडा ज्यादा हुआ तो विनोद ने फांसी लगा ली। परिजन विनोद को लेकर ऊमरी थाने लाए जहां थाने में मौजूद उपनिरीक्षक रवि सिंह ने अपने मुंह से सीपीआर देकर उसकी जाने बचाई जब उसकी थमी सांसे फिर चलने लगी तो विनोद को गंभीर अवस्था में खुद अपनी गाडी में लेकर भिण्ड जिला अस्पताल लकर आए।
भिण्ड जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए विनोद को ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर में समय से पहुचने और उचित इलाज मिलने पर अब विनोद खतरे से बाहर है। विनोद को अगर समय पर सीपीआर नहीं मिलता तो उसका बचना नहीं हो पाता।
पुलिस उपनिरीक्षक रवि सिंह ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाने पर क्षेत्र में पुलिस के प्रति एक आत्मीय प्रेम जागा हैं।
