भोपाल। कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम के बीच अब मध्य प्रदेश में भी विधायकों के खरीद फरोख्त की बातें सामने आ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा ना बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर खुलकर विधायकों को आफर देने का आरोप लगाया है। उन्होंंने कहा कि भाजपा सदन में फ्लोर टेस्ट से भागती है और हमारे विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये के आफर दे रही है।

उन्होंंने कहा कि वास्तविकता है कि भाजपा अपनी कमजोरी को पहचानती है और इसीलिए जब भी सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए मत-विभाजन का मौका आता है, वह सदन से बहिर्गमन कर देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह साफ समझ लेना चाहिए की प्रदेश की जनता या कांग्रेस के विधायक उनकी इन बातों में आने वाले नहीं हैं और यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती से अपना काम कर रही है और अगले 5 वर्षों तक उसे किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है और इन 5 वर्षों में यह कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश का स्वर्णिम अध्याय लिखने के लिए भी पूरी तरह से वचनबद्ध है, प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि भाजपा और उसके नेता एक ऐसी जनहितैषी सरकार के विकास से जुड़े फैसलों में अडंगा लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए इतिहास में पहली बार रविवार को भी सदन चलाने का निर्णय लिया। यही नहीं भाजपा की यह आदत है कि वह हर मुद्दे पर झूठ फैलाकर कांग्रेस के विरूद्व दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ती। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 विधायकों में से कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। यह सरकार चार निर्दलियों, बीएसपी के दो और एसपी के एक विधायक के समर्थन से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *