इंदौर। अनलॉक इंदौर में स्थिति फिर चिंताजनक होती दिख रही है। आज 89 नए कोरोना पॉजिटिव मिले जिसे मिलाकर कुल हुए कोरोना पॉजिटिव 5176 हो गए। आज तीन और मौत के बाद कुल मृतक 261 हो गए। अभी तक एक लाख से अधिक की जांच की जा चुकी है।

कुछ दिन पहले पॉजिटिव की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई थी लेकिन गत चार पांच दिन से केस फिर बढ़ने लगे और आज तो आंकड़ा फिर 89 तक पहुँच गया।
आज कुल 1759 की जांच में 1652 निगेटिव मिले। इसी तरह तीन और मौतों के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 261हो गया है। इनमे एक मौत आज और दो मौते अप्रैल में होना बताई गई जिन्हें अब गिनती में शामिल किया गया। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार आज 1438 सेम्पल लिए गए जिनकी कल जांच होगी। अभी तक कुल एक लाख 702 की जांच की जा चुकी है। आज स्वस्थ होने पर अस्पताल से 10 डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 3956 डिस्चार्ज किये जा चुके है।