हरिद्वार.  मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती (Uma Bharti) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है. उमा भारती ने अपने कोरोना (Corona) संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है. कोरोना की जानकारी मिलने पर उमा भारती ने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच स्थित वंदे मातरम कुंज में खुद को क्वारंटाइन किया है. बता दें कि उमा भारती पिछले कई दिनों से पहाड़ों की यात्रा कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में केदारनाथ के दर्शन करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था.

बीजेपी नेता उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आंपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट टीम को बुलवाया, क्योंकि मुझे 3 दिन से हल्का बुखार था. मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया. फिर भी मैं कोरोना पॉजिटिव निकली हूं.

उमा भारती ने बताया कि वह अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच स्थित वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटाइन हुई हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हूं, जो कि मेरे परिवार के जैसा है. 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी. मेरे संपर्क में आए लोगों से अपील है कि वो अपना कोरोना टेस्ट करवाए एवं सावधानी बरतें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *