जबलपुर।  हाथरस मामले से चर्चा में आई जबलपुर की डॉक्टर राजकुमारी बंसल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। डॉक्टर बंसल जमाते इस्लामिक संगठन के कार्यक्रम में शासन और प्रशासन के खिलाफ बयान देकर वे फंस गई हैं। अब हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिंदू संगठनों ने गुरुवार को जबलपुर संभाग आयुक्त कार्यालय का घेराव कर डॉक्टर बंसल को मेडिकल कॉलेज से निलंबित करने की मांग की है।

गौरतलब है कि डॉ बंसल हाथरस जाने के बाद उत्तरप्रदेश SIT के निशाने पर हैं। बुधवार को रद्दी चौक पर जमाते -ए-इस्लामी हिन्द संगठन के एक कार्यक्रम में सरकार के खिलाफ टीका-टिप्पणी करने के बाद जिला प्रशासन भी सकते में आ गया है। हिन्दू सेवा परिषद् ने डॉक्टर बंसल को 24 घंटे के भीतर मेडिकल कॉलेज से निलंबन की मांग की है। कार्यकर्ताओ का कहना है कि अगर 24 घंटे के भीतर उन्हें निलंबित नहीं किया गया तो वे मेडिकल कॉलेज का घेराव कर तालाबंदी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *