इंदौर। इंदौर में नवरात्र के पहले दिन शहरवासियों के लिए अत्यंत सुकून भरी खबर आई है। दो दिन पहले तक साढ़े चार सौ तक के आंकड़े के बाद गत दो दिन से इसमे आंशिक कमी आई थी लेकिन शनिवार 27 अक्टूबर को आई मेडिकल रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े घटकर 215 रह गए। इसके बाद कुल।पॉजिटिव 31 हजार 623 हो गए। मौते भी कम हो गई है। रोजाना छह-सात औसतन की बजाय आज 2 नई मौत हुई जिसके बाद कुल मृतक 657 हो गए।


आज 2328 की जांच में 215 पॉजिटिव व 14 रिपीट पॉजिटिव मिले। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 3 लाख 49 हजार 975 की जांच की जा चुकी है। आज 1514 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 79887 है।
इधर 98 व 198 मरीज और ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए। अभी तक कुल 27 हजार 277 ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मरीज भी घटकर 3688 हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *