खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले मूंदी गांव में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनावी सभा के दौरान एक ग्रामीण की कुर्सी पर बैठे हुए ही मृत्यु हो गयी। इस अप्रत्याशित घटना के बाद लोग कुर्सियां छोड़कर वहाँ से दूर होने लगे।  

इस घटना के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों के शोर मचाने के बाद डॉक्टर को वहां लाया गया और चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीण का शव वहां से ले जाया गया। इस घटनाक्रम के बावजूद मंच से चुनावी भाषणों का सिलसिला चलता रहा। इस घटना की जानकारी मिलने पर सिंधिया ने अपने भाषण में इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ग्रामीण के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।  मृत व्यक्ति का नाम जीवन सिंह बताया गया है, जिसकी उम्र 55 वर्ष थी। वे इसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोंडावत के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *