इंदौर। पुलिस ने इंदौर में तुकोगंज क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में चल रहे IPL के सट्टे को पकड़ा है। वहाँ से 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित मिलन श्री अपार्टमेन्ट, वायएन रोड इन्दौर पर कुछ व्यक्ति मुंबई इंडियंस विरुद्ध किग्स इलेवन पंजाब के बीच हुये आईपीएल मैच पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर

1.आशुतोष दुबे पिता विनोद दुबे निवासी 405 मिलनश्री अपार्टमेन्ट मालवा मील इन्दौर

2.देवेन्द्र यादव पिता कप्तान सिंह यादव निवासी 108/9 नेहरु नगर इन्दौर

3.आकाश राठौर पिता मुकेश राठौर निवासी ग्राम टीपरी वार्ड नंबर 15 जिला बडवानी

  1. नितिन पिता रामनिवास भारद्धाज निवासी 274 श्री एक्सटेंशन अमर बिहार अपार्टमेन्ट, एलआईजी चौराहे के पास इन्दौर
  2. गौरव पिता राजेन्द्र प्रसाद गुनकर निवासी गली नंबर 14 जनकपुरा लहार जिला भिण्ड व प्रहलाद गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता निवासी सुभाष चौक ग्राम काशीपुरा तहसील हरसूद जिला खंडवा को पकड़ा। इनके पास से आई पी एल क्रिकेट मैच MI vs KXIP टीमों के हार जीत के भाव व अन्य हिसाब किताब के कागजात मिले, साथ ही साथ 07 मोबाइल, 01 एलईडी टीवी तथा 2450 रुपये नगद बरामद हुए । तस्दीक करने पर पाया कि आरोपीगणो द्वारा पेटीएम के माध्यम से रुपयो का आदान प्रदान किया जाता है । पेटीएम के माध्य से किये गये भुगतान की जानकारी भी प्राप्त तथा आरोपियों से अन्य पूछताछ की जा रही है।
  3. उक्त कार्यवाही में डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र, एसपी विजय खत्री के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बी.पी.एस परिहार के निर्देशन में थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा व टीम के उनि सत्येन्द्र सिंह सिसोदिया, आरक्षक 1221 किशोर सांवलिया, आरक्षक 3414 रामकृष्ण पटेल व आरक्षक 2362 शैलेन्द्र चौहान की भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *