भोपाल। गाड़ी चलाने पर लापरवाही कर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में अब आरटीओ विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसके पहले चरण में  प्रदेश भर के 5 हजार 82 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग ने सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें से 543 वाहन चालक भोपाल के हैं। खास बात इसमें यह है कि सस्पेंड लायसेंस आसानी से नहीं बनेंगे और उसके लिए उनको पेनाल्टी भी भरनी होगी।  यह जानकारी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट कमेटी आॅनरोड सेफ्टी की वर्चुअल मीटिंग में दी गई है।

प्रदेश के जिलों में आॅटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर स्थापित, वाहन फिटनेस टेस्टिंग सेंटर एवं व्हीकल लोकेशन डिवाइस स्थापित करने की कार्य योजना भी बनाई गई है। इसके अलावा कमेटी को वर्ष-2019 में जारी की गई स्कूल बस पॉलिसी सहित किए गए अन्य प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *