इंदौर। इंदौर में बुधवार 21 अक्टूबर को रेकॉर्ड 4774 टेस्ट की जांच में 242 नए पॉजिटिव मिले। यानी संक्रमण दर लगभग 5 प्रतिशत से भी कम रही। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 32 हजार 532 हो गए है। तीन नई मौत के बाद कुल मृतक 667 हो गए।

सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 3 लाख 61 हजार 093 की जांच की जा चुकी है। आज 1148 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 86736 है। एक्टिव मरीज 3515 है।
