बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके घर में दो शादियां हैं। कंगना ने अपने कजिन करण की शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। कंगना भाई की शादी के दौरान इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपनी भाभी के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। 

कंगना ने भाई की शादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- करण और अंजली को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आयी है मगर जब मैं अंजली के माता पिता के बारे में सोचती हूँ तो दिल भारी हो जाता है। आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया। आज उनकी बेटी का कमरा ख़ाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं। 

कंगना के फैन्स ने उनके परिवार को शादी की ढेर सारी बधाई दीं। एक फैन ने लिखा- प्यारे से रनौत परिवार को मुबारक हो। आप बहुत सुंदर लग रही हो कंगना। आपकी प्यारी मुस्कान मुझे खुश कर देती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नवविवाहित जोड़े और परिवार को ढेर सारी बधाईयां।।

कंगना शादी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। उन्होंने पेस्टल कलर का लहंगे के साथ मोतियों का चोकर पहना था। उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मंगलवार को कंगना ने करण की हल्दी की वीडियो शेयर की थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- रंगोली की शादी के बाद से 10 सालों तक हमारे परिवार में कोई शादी नहीं हुई थी लेकिन आज मेरे भाईयों करण और अक्षत अब शादी करने जा रहे हैं। हमारा पैतृक घर शादी के रंगों में डूब गया है। तीन हफ्तों में दो शादियां। करण की हल्दी से आज शुरूआत हो रही है। कंगना के भाई अक्षत भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *