ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के कंपू थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर केएन त्रिपाठी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने थाने के अंदर अपने केबिन में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने वाली लड़की ई-रिक्शा चलाती है। उसने अपनी शिकायत के साथ वीडियो और व्हाट्सएप रिकॉर्ड भी संलग्न किए हैं जिसमें दोनों के बीच डर्टी चैट दिखाई दे रही है।

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि पिछले 4 दिनों से टीआई त्रिपाठी उसे परेशान कर रहे हैं। वह लगातार उसे अकेले में मिलने के लिए बुला रहे हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक समाजसेवी संस्था की कार्यकर्ता पीड़ित लड़की के साथ थे। लड़की जिस समय पुलिस अधिकारियों के समक्ष टी आई त्रिपाठी की शिकायत कर रही थी उसी समय त्रिपाठी का उसके फोन पर कॉल आया। लड़की ने स्पीकर फोन पर टीआई त्रिपाठी से बात की। इसके तत्काल बाद टीआई त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया।

18 अक्टूबर को कंपू पुलिस ने जेएएच के पास से एक युवक को स्कूटर पर खड़े होकर शराब पीते पकड़ा था। उसे पुलिस लेकर थाना पहुंच गई। युवक की पत्नी थाना पहुंची तो पुलिस ने युवक को छोड़ दिया, लेकिन स्कूटर रख लिया। वह महिला, पीड़िता से परिचित थी। इस पर वह थाना में बात करने उसे ले गई। जब पीड़िता थाना में पहुंची तो कंपू टीआई उस पर फिदा हो गए। स्कूटर छोड़ दिया पर महिला का मोबाईल नंबर ले लिया। इसके बाद उसी दिन उसे कॉल किया और बोले कभी भी कोई काम हो तो आ जाना। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल, चैट शुरू कर दी। लगातार चार दिन से महिला को अपने पास बुला रहे थे।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि टीआइ कंपू केएन त्रिपाठी के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। जिस पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। टीआई को तत्काल निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *