इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना का विस्फोट सेंट्रल जेल पर हुआ है। यहां कोरोना ने फिर दस्तक दी है। यहां एक साथ 12 कैदी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शहर की बड़ी कालोनी नंदा नगर में भी कोरोना के मरीज हैं यहां भी 12 लोग संक्रमित हुए हैं।

सेंट्रल जेल में लगातार कैदी संक्रमित हो रहे है। पहले भी यहां 10 कैदी पाॅजिटिव आए थे। इसके बाद 150 से अधिक को आईसोलेटेड कर दिया गया था। इसके बाद कल जारी सूची में 12 और कैदी कोरोना पाॅजिटिव आए हैं।

कैदियों में संक्रमण कैसे फैला यही सबसे बड़ा जांच का विषय है। कई कैदी पेशी पर बाहर जा रहे हैं उनसे यह फैला या कोई बाहरी व्यक्ति से संक्रमण फैला है। अब स्वास्थ्य विभाग यहां कैदियों की जांच करेंगे। जेल में एक साथ 12 कैदी पाॅजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल पहुंचकर कैदियों और जेलकर्मियों की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *