इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक सीमेंट व्यापारी की सिर में गोली लगी लाश मिली हैं। घटनास्थल पर लाश के पास में पिस्टल पड़ी मिली है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हैं।
इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र के बुडानिया रोड पर गौतमपुरा निवासी हरिसिंह राठौर की लाश मिली है। हरिसिंह के सिर में गोली लगी है और पास में ही पड़ी हुई पिस्टल भी मिली है । परिजनों ने पैसे के लेनदेन के चलते हत्या की आशंका जताई है। बताते हैं कि मृतक हरिसिंह का सीमेंट का कामकाज था। केस हत्या का है या आत्महत्या का यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो सकेगा।
