नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का विकराल रूप एक बार फिर लौट आया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 59 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 59,118 नये केस सामने आये हैं  इतना ही नहीं देश में 24 घंटे में कुल 257 लोगों की मौत हुई है, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले पांच महीने में देश में एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक केस हैं। कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1,18,46,652 हो चुकी है जबकि ठीक होने वालों की संख्‍या 1,12,64,637 है। इसके बाद लोगों के मन में एक सवाल है कि क्या होली के पहले लॉकडाउन  लगाया जाएगा हालांकि कई अधिक केस हैं। इतना ही नहीं देश में 24 घंटे में कुल 257 लोगों की मौत हुई है, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

  देश में अभी 4,21,066 कोरोना के एक्टिव केस हैं। अबतक कोरोना ने 1,60,949 लोगों की जान ले ली है। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 35,952 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,00,833 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में बीते चार दिन में संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को संक्रमण के चलते 111 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 53,795 हो गई। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,419 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,32,113 हो गई है। 

  गुजरात में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,961 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 2,94,130 हो गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,82,174 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस से नौ और लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में तीन महीने बाद गुरुवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,515 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 6,52,742 हो गई जबकि पांच और रोगियों की मौत हो गई। बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में वृद्धि दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 258 नये पॉजिटिव केस पाये गये हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है और राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 924 एक्टिव केस हो गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *