मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि मुम्बई के उपनगर के भांडुप इलाके में एक शॉपिंग मॉल में एक कोविड अस्पताल में आग की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भांडुप इलाके के ड्रीम मॉल की तीसरी मंजिल में सनराइज निजी कोविड-19 अस्पताल में अचानक आग लग गयी थी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी। ठाकरे भांडुप अस्पताल गये थे और वहां का दौरा करने के बाद उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जिन लोगों की इस दुर्घटना में मौत हुयी है उनके परिजनों को सहायता राशि दी जायेगी। इस हादसे में अधिकतर उन मरीजों की मौत हुयी है जो वेंटिलेटर पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *