रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता और संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पांडेय का इलाज के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में निधन हो गया है। उन्हें दो दिन पूर्व उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। ड्यूटी के दौरान शुक्रवार को उन्हें बुखार हुआ था, जिसके बाद शनिवार और रविवार को उनका घर पर उपचार चला। सोमवार को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। कल देर शाम उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया था। आज सुबह उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *