टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन्स सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने सगाई कर ली है. पिछले कुछ समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का दोनों ने फैसला ले लिया है. एक रोमांटिक फोटो शेयर कर सुगंधा मिश्रा ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. बता दें कि सुगंधा मिश्रा कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कई बार नजर आई हैं.

सुगंधा ने संकेत भोसले संग खुद की एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा के लिए #gettingmarried.’ टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने सुगंधा और संकेत को बधाई देते हुए कॉमेंट किए हैं. टोनी कक्कड़ ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो आप दोनों को, कितना अच्छा लग रहा है यह सुनकर.

बता दें कि कॉमेडियन संकेत भोसले ने भी सुगंधा मिश्रा संग अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे अपनी सनशाइन मिल चुकी है.’ इसके साथ ही संकेत ने सुगंधा को टैग किया हुआ है.

मालूम हो कि संकेत और सुगंधा का नाम कई बार साथ में सामने आया. दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट इस बात को हवा देते थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई बयान जारी नहीं किया था. कुछ समय पहले सुगंधा ने संकेत संग अपने तालमेल को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. और वह जो ‘मैंने प्यार किया’ का डायलॉग है न कि दोस्ती की है, निभानी पड़ेगी तो दोस्ती निभा रहे हैं. हम दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है. हम दोनों ही एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं. मैं और कुछ नहीं कह सकती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *