टीवी शो ‘प्यार की ये एक कहानी’ में पंक्षी का किरदार निभाकर घर घर मशहूर होने वाली वाहबिज दोराबजी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वाहबिज टीवी के कई हिट शो में काम कर चुकी हैं। वो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन अक्सर वजन को लेकर उनका मजाक उड़ाया जाता है। वाहबिज ने टीवी की मशहूर अभिनेता विवान डीसेना से शादी की थी लेकिन उनका तलाक हो गया था। यहां तक कि तलाक के बाद उन्हें लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर भी कहा। अब टीवी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम सेशन में किए गए इन सवालों का शानदार जवाब देकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

एक यूजर ने वाहबिज से कहा कि, ‘उनके शरीर को लेकर काफी कमेंट किए जाते हैं और कई बार ये कमेंट असहज कर देने वाले होते हैं’। इसका जवाब देते हुए वाहबिज ने कहा कि, ‘आपको खुद पर इतना विश्वास होना चाहिए कि कोई हिला ना सके। मुझे खुद में विश्वास है, इसलिए लोग क्या कहते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मैं ट्रोलर्स को वैसे ही देखती हूं जैसे किसी हाथी को देखकर कुत्ते भौंकते हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *