इंदौर। इंदौर में 50 साल के डॉक्टर को 35 साल की बेटे की टीचर से प्यार हो गया। शनिवार को वह शादी करने के लिए होटल पहुंच गया। यहां उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ पहुंची और मंडप में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर की पत्नी और बच्चों ने थाने में भी शिकायत की है। पुलिस ने डॉक्टर और टीचर को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के जितेंद्र दांगी (50) कम्पेल में डॉक्टर हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले हुई है। डॉक्टर के बेटे को पढ़ाने के लिए घर पर 35 साल की महिला टीचर आती थी। जितेंद्र और महिला टीचर की बातचीत होने लगी। दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया। शादी के लिए महिला के परिजन भी तैयार हो गए।

शनिवार को भंवरकुआं में एक होटल में दोनों शादी करने वाले थे। दूल्हा बनकर डॉक्टर और दुल्हन बनी महिला टीचर मंडप में बैठे थे। इसकी भनक पत्नी को लगी तो वह अपने बेटी, दोनों बेटों और परिजन के साथ पहुंच गई। यहां सभी ने हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने डॉक्टर और होने वाली दुल्हन के साथ मारपीट भी की। मौके पर पुलिस भी पहुंची। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां भी विवाद हुआ। पहली पत्नी ने डॉक्टर और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत की है। 

डॉक्टर दूल्हे का कहना है कि घर में प्राॅपर्टी का विवाद चल रहा है। ये शादी घरवालों की मर्जी से हो रही है। जब पूछा गया कि बिना तलाक लिए दूसरी शादी क्यों कर रहे हो, तो जवाब नहीं दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *