मुंबई । ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का प्रीमियर शनिवार की रात को हुआ। शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। पहले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट से इंट्रोड्यूस कराया गया। शो में इस बार श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबूल, वरुण सूद और आस्था गिल हिस्सा ले रहे हैं।

छाईं दिव्यांका
शो का पहला टास्क अर्जुन बिजलानी जीतने में कामयाब रहे। जबकि राहुल वैद्य और निक्की तंबोली अपना टास्क नहीं कर पाए। इन सबके बीच जिसने पूरे शो की लाइमलाइट चुरा ली वह हैं दिव्यांका त्रिपाठी।

जबरदस्त तरीके से किया टास्क
रोहित शेट्टी भी दिव्यांका का स्टंट देख काफी प्रभावित हुए। एक्ट्रेस ने मगरमच्छ को अपने हाथों से उठाकर एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स तक रखा। वह इस टास्क की विजेता थीं। रोहित शेट्टी बताते हैं कि वह दिव्यांका को फाइनलिस्ट के रूप में देखते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *