मुंबई। भूमि पेडनेकर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली भूमि ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद की एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 2015 में फिल्म दम लगा के हईशा से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसके लिए उन्हें आलोचकों की प्रशंसा मिली। उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं।

अपने करियर के दौरान, अभिनेत्री ने ऐसी स्क्रिप्ट्स को चुना है, जिनमें किसी सामाजिक मुद्दे को दर्शाया गया हो। उन्होंने काफी अलग सब्जेक्ट्स पर बनी फिल्मों में काम किया है। भूमि ने ज्यादातर डी ग्लैम किरदार निभाए हैं। इसके बाद भी दर्शक उन्हें फिल्मों में देखना पसंद करते हैं।

दम लगाके हईशा

दम लगाके हईशा में भूमि पेडनेकर ने ओवरवेट महिला का किरदार निभाया था। अपनी पहली ही फिल्म में भूमि ने बहुत बड़ा रिस्क लिया था। आम तौर पर एक्ट्रेसेस पहली फिल्म में ग्लैमरस रोल करती हैं लेकिन भूमि ने ऐसा नहीं किया। इस किरदार के लिए भूमि ने 30 किलोग्राम वजन बढ़ाया था। फिल्म हिट साबित हुई और भूमि के काम की सभी ने तारीफ भी की। फिल्म में भूमि के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे जो उनके पति का किरदार निभा रहे थे।

टॉयलेट एक प्रेम कथा

भूमि उसके बाद अक्षय कुमार के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टॉयलेट:एक प्रेम कथा’ में नजर आईं। फिल्म में भूमि ने ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो पढ़ी-लिखी तो थी, लेकिन गांव में ही रहती थी। उसकी भाषा और कपड़े भी वहां रह रहे लोगों जैसे ही थे।

सोन चिरैया

भूमि पेडनेकर ने अभिषेक चौबे की फिल्म सोन चिरैया में ठाकुर का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार को छोड़कर भाग जाती है। धूल-मिट्टी में भूमि ने फिल्म की शूटिंग की।

लस्ट स्टोरीज

जोया अख्तर की लस्ट स्टोरीज में भूमि ने एक नौकरानी का किरदार निभाया था। भूमि ने फिल्म में फटे-पुराने कपड़े पहने थे और मेकअप भी नहीं किया था। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने बताया था कि इस किरदार के लिए सच में उन्होंने अपनी बिल्डिंग के घरों में काम किया था।

सांड की आंख

भूमि ने सांड की आंख में बुजुर्ग महिला शूटर चंद्रो तोमर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका मेकअप और लुक पूरा बुजुर्ग महिला के जैसा ही था।

अपकमिंग फिल्म

भूमि अब राजकुमार राव के साथ बधाई दो और अक्षय कुमार के साथ रक्षा बंधन में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *