नरसिंहपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग स्थित ग्राम झिरमिरी करेली जिला नरसिंहपुर ससुर व दामाद ने पहले घर में बैठकर शराब पी, इस बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसपर ससुर ने त्रिशूल घोंपकर दामाद की हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई है जब युवक अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम ढिलवार निवासी यशवंत पिता परमलाल मेहराम उम्र 35 वर्ष की पत्नी गर्भवती रही, जिसके चलते वह अपने मायके ग्राम झिरमिरी आ गई। बीते दिन यशवंत अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल झिरमिरी आ गया, दिनभर पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहा, रात को ससुर गनेश पंडा पिता लालजी मेहरा उम्र 50 वर्ष के साथ घर के एक कमरे में शराब पीने बैठ गया, 

ससुर गनेश व दामाद यशवंत के बीच पीते वक्त किसी बात को लेकर विवाद होने लगा, विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए ससुर त्रिशूल उठाकर दामाद गनेश के सीने में घोंप दिया, जिससे यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनकर पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो देखा कि यशवंत खून से लथपथ मृत पड़ा है, यशवंत को इस हालत में देख पत्नी सहित अन्य परिजन चीख पड़े शोर सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए, वे भी स्तब्ध रह गए, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी गनेश पंडा की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है, गनेश को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *