भोपाल। राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब मामू यानी शिवराज सिंह चौहान का जाना तय है। अब मप्र भाजपा में सीएम पद के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं।दरअसल, उत्तराखंड और कर्नाटक में मुख्यमंत्रियों को लेकर उठे सियासी तूफान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शिवराज सिंह चौहान को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने ट्वीट करते हुए तंज कसा था कि आजकल भाजपा, मोदी और शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कुछ हमारे भाजपा के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मप्र भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगे तो मैं कल (सोमवार) को सूची दे दूंगा’। हालांकि इस पर सीएम शिवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी थी कि दिग्विजय सिंह के बयान पर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है। वहीं सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए कहा मामू (शिवराज सिंह) का जाना तय अब मप्र भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदी जी के उम्मीदवार प्रल्हाद पटेल व संघ के उम्मीदवार बीडी शर्मा बाक़ी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *