इंदौर। इंदौर में प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर ली। दोनों के बीच एक लड़के को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद लड़की ने फांसी लगा ली, दूसरे दिन उसकी मौत की खबर सुनकर लड़के ने भी ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
जानकारी के मुताबिक, हीरानगर थाना पुलिस को शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिला। जांच के बाद पता चला कि मरने वाला देवेंद्र क्षीरसागर (25 ) निवासी मारुती नगर है। वह निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र का काजल कोटवाल से अफेयर था। काजल रविदास नगर की रहने वाली थी।
दो दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुरुवार को काजल ने घर में फांसी लगा ली थी। दूसरे दिन जैसे ही देवेंद्र को घटना का पता चला तो वह बेसुध सा हो गया। वह घर से किसी बहाने बाहर निकला और ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली।
देवेंद्र और काजल के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। काजल पीएससी की तैयारी कर रही थी, लेकिन कुछ दिन पहले रिश्तों में दोनों के रिश्तों में खटास आई, क्योंकि काजल के भाई ने देवेंद्र को बहन से ना मिलने की धमकी दी थी। इसके बाद भी दोनों छिपकर मिलते थे। परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले देवेंद्र ने काजल को किसी और के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों में मनमुटाव और बढ़ गया। गुरुवार देर रात दोनों फोन पर बात कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद काजल ने घर में फांसी लगा ली।
